हल्द्वानी: स्कूली बच्चों को स्मैक बेचने वाला आया पुलिस के शिकंजे में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बच्चों को स्मैक बेचने वाला तस्कर पुलिस ने दबोच लिया है। मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज, कांस्टेबल ललित मेहरा और अरुण राठौर मंडी गेट पर लालकुआं की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

लालकुआं की ओर से आई एक रोजवेज बस मंडी गेट से 10 मीटर पहले रुकी, जिससे एक व्यक्ति उतरा और पुलिस को देखते ही भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में 29 वर्षीय युवक ने अपना नाम सिविल लाइंस भोटिया पड़ाव निवासी वात्सल्य बिष्ट पुत्र राजीव बिष्ट बताया।

जामा तलाशी में आरोपी के पास से पुलिस को 10 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी ने बताया कि वह उक्त स्मैक हल्द्वानी व आसपास के स्कूली बच्चो कों बेचने की फिराक में था। 

 

संबंधित समाचार