मुरादाबाद में कोरोना से एक की मौत, पुलिसकर्मी सहित 102 और संक्रमित
मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। जिले में 102 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एक की मौत भी हुई है। संक्रमितों में एक डीएम कंपाउंड का कर्मी, एक पुलिसकर्मी और बैंक के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। कुछ इलाके ऐसे भी हैं, …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। जिले में 102 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एक की मौत भी हुई है। संक्रमितों में एक डीएम कंपाउंड का कर्मी, एक पुलिसकर्मी और बैंक के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां कई लोग संक्रमित मिले हैं। मासूम बच्ची भी इस वायरस की चपेट में आई है।
चाऊ की बस्ती की तीन साल की मासूम, उसकी मां और एक और 14 साल की किशोरी व उसकी मां कोरोना की चपेट में आए हैं। इस इलाके के दो अन्य लोग भी संक्रमित हुए हैं।
रामगंगा विहार की महिला, एमडीए वेव के दो युवक, चाऊ की बस्ती की महिला, प्रेम नगर का एक अधेड़, नगर का एक युवक, पटेल नगर का एक बुजुर्ग, आजाद नगर की महिला, सम्राट अशोक के महिला सहित सात, सिविल लाइंस का एक अधेड़, गोविंद नगर का एक युवक, मिलक की महिला सहित चार, किसरौल का एक युवक, पटपट सराय का एक युवक, हुसैनपुर हामिद का एक युवक, लाइनपार का एक युवक, दिल्ली रोड का एक बुजुर्ग, कटघट का एक युवक, कांशीराम नगर की एक महिला, मिलन विहार की मां बेटी, फाजिल नगर की एक बुजुर्ग महिला, बुद्धि विहार के दो युवक, चक्कर की मिलक का एक युवक, श्रीजी कांठ का एक युवक, गढ़ी का एक युवक, कुंदरकी की दो महिलाएं, सुरजान नगर की महिला, चक फजलपुर की एक किशोरी व युवक, बकरपुर की दो महिलाएं व एक सात व एक 14 साल का बालक, वार्ड नंबर तीन एक किशोर व दो युवक संक्रमित हुए हैं।
वहीं, एंटीजन किट की जांच में बिलारी, ठाकुरद्वारा, ताजपुर, पीतलबस्ती से चार, भोजपुर के तीन, कांठ के चार, हरथला में दो, बंगला गांव में तीन, किसरौल में चार, टाउन हॉल में पांच, मझोला में सात लोगों में संक्रमण मिला है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि 102 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उन्हें आइसोलेट किया गया है।
