गुजरात: छोटा शकील गिरोह का गुर्गा निकला कोरोना संक्रमित, 40 पुलिसकर्मी होंगे क्वारंटीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर के एक होटल से पकड़े गए अंडर-वर्ल्ड सरगना छोटा शकील गिरोह के एक कथित गुर्गे को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके चलते कल तड़के यह रिलीफ़ रोड के वीनस होटेल से पकड़ने गए आतंकवाद निरोधक दस्ते यानी एटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत लगभग 40 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन होने की …

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर के एक होटल से पकड़े गए अंडर-वर्ल्ड सरगना छोटा शकील गिरोह के एक कथित गुर्गे को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके चलते कल तड़के यह रिलीफ़ रोड के वीनस होटेल से पकड़ने गए आतंकवाद निरोधक दस्ते यानी एटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत लगभग 40 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन होने की नौबत आ गयी है।

एटीएस, क्राइम ब्रांच और यह कारंज पुलिस स्टेशन के कर्मियों की टीम ने मुंबई से यहां कथित तौर पर सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ बड़े नेताओं को निशाना बनाने के इरादे से आए इरफ़ान इलियस शेख को होटल से फ़िल्मी अन्दाज़ में पकड़ लिया था। इस दौरान उसने एक गोली भी चलायी थी।

उसके मोबाइल फ़ोन से गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गोरधन झडफ़िया का फ़ोटो मिला था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। उसे इलाज के लिए यह सोला स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार