Encounter of Atiq's son Asad : स्पेशल 12 की टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम, पारीछा Dam के पास हुई जबरदस्त फायरिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी, अमृत विचार। उमेश पाल हत्याकांड में 5-5 लाख रुपये के इनामी मोहम्मद गुलाम और अतीक के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया है। सूत्रों के अनुसार यूपी एसटीएफ को इनपुट मिला था कि ये दोनों पारीछा डैम के पास मौजूद हैं और बाइक से फरार होने की कोशिश कर रहे हैं। इस इनपुट पर एसटीएफ की 12 सदस्यों की टीम जिसमें दो डिप्टी एसपी शामिल हैं मौके पर पहुँची। असद और गुलाम को एसटीएफ ने घेरकर आत्मसमर्पण के लिए कहा,लेकिन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हुई क्रॉस फायरिंग में दोनों मारे गए। एनकाउंटर के बाद मौके से एसटीएफ को अलग-अलग बोर के दो इंग्लिश पिस्टल मिले हैं। दोनों की डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।  

गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के तकरीबन 50 दिन बीतने के बाद ये बड़ी कार्रवाई हुई है। एसटीएफ लगातार आरोपियों की तलाश में लगी थी,जबकि आरोपी बराबर लोकेशन बदल रहे थे। एनकाउंटर के बारे में फिलहाल एसटीएफ का कोई अधिकारी विस्तृत जानकारी नहीं दे रहा है।       

ये भी पढ़ें -Breaking News - अतीक के बेटे असद का झांसी में हुआ एनकाउंटर, शूटर गुलाम भी ढेर


संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता