उमेश पाल हत्याकांड: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए अतीक और अशरफ
प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल हत्याकांड में आज अतीक अहमद और अशरफ को कड़ी सुरक्षा के बीच सीजीएम कोर्ट में 11 बजकर 30 मिनट पर पेश किया गया। कोर्ट को छवनी में तब्दील कर दिया गया था। कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही अतीक के वकील की दलीलों को सुना गया। राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या किए जाने के मामले में सीजीएम कोर्ट ने पुलिस को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जिसके बाद प्रयागराज पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर वापिस नैनी जेल पहुँच गई है। जहां कड़ी सुरक्षा में दोनों को रखा जाएगा।
