रुद्रपुर: दिनभर गर्म हवा के थपेड़ों ने खूब किया परेशान, 17 अप्रैल के बाद हो सकती है हल्की बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में पश्चिमी हवाओं के चलते दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह हवाएं 16 अप्रैल तक चलती रहेंगी। इससे तापमान में वृद्धि हुई है। तराई में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 17 अप्रैल के बाद हल्की बारिश की संभावना जतायी है।

रुवार को सुबह से ही तेज धूम रही। दोपहर बाद तेज धूम के साथ गर्म हवाएं चलने लगी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दो दिन पूर्व तक मौसम में ठंड हवा के चलते इतनी गर्मी का एहसाह नहीं हो रहा था। अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस के करीब था।

वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है यानी तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिम की ओर से चल रही गर्म हवाओं के चलते तापमान में वृद्धि हुई है। इसका कारण विगत दिनों हुई बारिश के बाद लगातार तेज धूप आने से वातावरण में नमी की मात्रा कम हुई है। इस कारण ज्यादा गर्मी लग रही है। यह गर्मी पश्चिमी हवाओं के चलने से हो रही है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। 17 अप्रैल के बाद हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने इस मौसम को गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया।    

संबंधित समाचार