संभल : शौचालय साफ करने से मना करने पर छात्र को पीटा, पिता ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनारी थाना क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय का मामला, प्रधानाध्यापक पर हाथ की उंगलियां जूते के नीचे दबाकर यातना देने का आरोप

संभल, अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र ने विद्यालय का शौचालय साफ करने से इंकार कर दिया। इस पर प्रधान अध्यापक ने उसके साथ मारपीट की। छात्र का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उसके हाथ की उंगलियां जूते के नीचे दबाकर यातनाएं दीं। पिता ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के किशनपुर श्यामपुर निवासी प्रेमपाल का बेटा मुनेश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। बृहस्पतिवार को मुनेश रोजाना की तरह स्कूल गया था। छात्र का आरोप है कि प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने उससे विद्यालय का शौचालय साफ करने को कहा। मुनेश ने शौचालय साफ करने से इंकार कर दिया। इस पर प्रधानाध्यापक ने उसे लात-घूंसों ने पीटा। छात्र का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने उसके हाथ की उंगली जूते के नीचे दबाकर यातनाएं दीं। छात्र ने घर जाकर पिता को बताया। इसके बाद पिता ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
 
मारपीट का आरोप झूठा : प्रधानाध्यापक
धनारी। प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने बताया कि स्कूल में तीन रसोईया और अध्यापक भी हैं। बच्चे से शौचालय साफ करने के लिए नहीं कहा था। बल्कि शौचालय के पास गंदगी न करने की हिदायत दी थी। छात्र को डांट दिया था, मारपीट नहीं की। इसकी वजह यह है कि स्कूल में सफाई करने के लिए सफाई कर्मी नहीं आता है। हम लोग खुद ही परिसर को साफ-सुथरा रखने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें:- संभल: एसडीएम ने पकड़ा मैंथा उत्पाद लदा वाहन, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार