दिल्ली पुलिस ने "सुपर चोर बंटी" को किया गिरफ्तार, उसकी जिंदगी पर बन चुकी है फिल्म, बिग बॉस का भी रहा वो हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने "सुपर चोर बंटी" ऊर्फ देवेंद्र को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है. हाल ही में दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में हुई चोरी की दो वारदातों में उसकी तलाश पुलिस को थी. बताया जा रहा है कि इन दोनों घरों से लाखों का सामान चोरी हो गया।

जानकारी के लिए बता दें बंटी इससे पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है. उस पर 500 से ज्यादा चोरियों का आरोप है. सुपर चोर बंटी बिल्कुल अलग अंदाज में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है. उस पर एक फिल्म भी बन चुकी है.

1993 में छोड़ी पढ़ाई और करने लगा चोरी
सुपर बंटी ने नौवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ थी और 1993 में चोरी करना शुरू कर दिया था. उसे पहली बार नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था. कहा जाता है कि बंटी ने कभी कोई संपत्ति नहीं खरीदी बल्कि वह पांच सितारा होटलों में रहा करता था. हालांकि, फैंसी कारें और लक्ज़री घड़ियां उसकी कमजोरी बताई जाती है.

सुपर चोर बंटी के जीवन पर बन चुकी है फिल्म
सुपर चोर बंटी के जीवन पर आधारित एक बॉलीवुड फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!', 2008 में बनकर रिलीज हुई थी, इसके बाद बंटी काफी फेमस हो गया।

बिग बॉस का भी रहा हिस्सा
सुपर चोर बंटी 2013 में तीन साल की सजा काट कर जब बाहर निकला तो उसने आगे से चोरी न करने की कसम खाई थी. इसके बाद उसकी एंट्री बिग बॉस में हुई थी. हालांकि, वह ज्‍यादा दिनों तक शो में नहीं रह पाया थे. शो के दौरान गाली-गलौच करने के बाद उसे शो से बाहर निकाल दिया गया था. हालांकि बंटी सुधरा नहीं और साल भर बाद ही एक सीसीटीवी में वह फिर चोरी की करता नजर आया.

वो एक खास पैटर्न पर ही करता था चोरी
सुपर चोर बंटी एक खास पैटर्न पर ही चोरी करता है. कहा जाता है कि वह सिर्फ रात के दो बजे से सुबह 6 बजे के बीच ही चोरी की घटना को अंजाम देता है. वह हमेशा लग्जरी कार, ज्वैलरी, विदेशी घड़ियों, एंटीफ फर्नीचर जैसी कीमतों चीजों का शौकीन था और चुराता था।

ये भी पढ़ें - पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के पहले एम्स, तीन चिकित्सा महाविद्यालयों को राष्ट्र को किया समर्पित

संबंधित समाचार