Kanpur Crime : गोली लगने से महिला की मौत, पानी से साफ कर दिया खून, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
कानपुर में संदिग्ध परिस्थितयों में गोली लगने से महिला की मौत।
कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितयों में गोली लगने से महिला की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में महिला को हैलट अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
कानपुर, अमृत विचार। बिठूर थानाक्षेत्र के हृदयपुर गांव में अचानक संदिग्ध परिस्थितयों में गोली लग गई। परिजन आनन-फानन में महिला को हैलट अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
हृदयपुर गांव निवासी विश्वनाथ कुशवाहा गांव के एक इंटर कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह वह सिंगल बैरक बंदूक साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली पत्नी पूजा कुशवाहा (32) के सीने में लग गई। आनन-फानन में परिजन हैलट अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान सास मुन्नी देवी और देवरानी अदिति भी घर में मौजूद थे।
मृतका का छोटा भाई कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था, जबकि देवर विष्णु दूसरी मंजिल पर सो रहा था। मृतका की शादी 19 अप्रैल 2016 में हुई थी। उसका एक बेटा अनमोल(6) है। सूचना पाकर बिठूर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस को सिंगल बैरेल बंदूक में एलजी कारतूस का खोखा फंसा मिला। जिस जगह महिला को गोली लगी थी। उस जगह का सारा खून भी पानी से धो दिया गया था। इससे पुलिस मामला संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
