भूस्खलन: हिमाचल में मलबे की चपेट में आए मजदूर, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे बसंतपुर क्षेत्र में नोटीखड्ड मंजू ढावरी गुम्मा में भारी भूस्खलन की चपेट में आने से सड़क किनारे खुदाई के दौरान दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। दोनों मजदूरों की पहचान कर ली गई है। सूत्रों के मुताबिक देर रात करीब नौ बजे के आसपास यह मजदूर यहां रेत निकालने के लिए अवैध रूप से खुदाई कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, सबका विकास सुनिश्चित कर रही है मोदी सरकार: जे पी नड्डा

इसी दौरान मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जब सुन्नी पुलिस थाना को इसकी सूचना मिली, तो पुलिस दल मौके पर पहुंचा। इस दौरान जेसीबी की मशीन की मदद से मलबे को हटाया गया। देर शाम तक यह सर्च अभियान चला और आठ बजे के करीब मलबे से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा।

पुलिस ने इस हादसे में मरने वालों की पहचान 24 वर्षीय गोपाल जो नेपाल का रहने वाला है जबकि 26 वर्षीय विशाल चंबा का रहने वाला बताया गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें - हिमाचल प्रदेश: कुलदेव नारायण मंदिर जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

संबंधित समाचार