पीलीभीत में कोरोना विस्फोट: चौथी लहर में सबसे ज्यादा 18 नए पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूले
ट्रेसिंग में जुटा महकमा, एक्टिव केस की संख्या हुई 31
पीलीभीत, अमृत विचार। शुक्रवार को बीएसएल लैब से जारी हुई रिपोर्ट में एक साथ 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चौथी लहर में अब तक की सबसे बढ़ी संख्या में मरीज सामने आए हैं। जिसमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की धड़कनें बढ़ने लगी हैं।
सीएमओ ने सूची मिलने के बाद मरीजों को ट्रेस करने के लिए टीम को निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 31 हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 18 नए केस मिले हैं। सभी को ट्रेस करने के लिए टीम लगा दी गईं हैं। साथ ही उन्हें ट्रेस करने के बाद उनके संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जाएगी। सतर्कता बरतें मास्क पहनकर रखें।
यह भी पढ़ें- Pilibhit: 75 वर्षीय बुजुर्ग नहीं बनवा पा रहा अपना ही चबूतरा, पड़ोसी ने कर दी पिटाई
