बरेली: नगर निकाय चुनाव के लिए 1.33 करोड़ की धनराशि आवंटित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मतदान सामग्री, बैज की छपाई समेत 23 कार्याें के लिए मिले हैं रुपये

बरेली, अमृत विचार : जिले में एक करोड़ 33 लाख से अधिक रुपये खर्च करके नगर निकाय के चुनाव कराए जाएंगे। शासन ने बजट आवांटित कर दिया है। मतदान स्थल के निर्माण, मतदान सामग्री, बैज की छपाई से लेकर 23 कार्य कराए जाने हैं। जिले में 11 मई नगर निकाय के चुनाव होने हैं। इस धनराशि में निकाय चुनाव को संपन्न कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बरेली: राहत! मरीजों को अगले माह मिलेगी थॉयराइड जांच की सुविधा

चुनाव में होने वाले खर्च को पूरा विवरण भी देना होता है और जो धनराशि चुनावी खर्चे से बच जाएगी उसे शासन को वापस भी करना पड़ेगा। जो धनराशि आई है उसमें मतदान स्थल निर्माण के लिए 252900 रुपये, मतदान सामग्री को 390400 रुपये, बैज की छपाई

   को 60000 रुपये, प्रपत्रों की छपाई को 115000 रुपये, यात्रा व्यय को 6349900 रुपये, भारी वाहन किराया को 1878700 रुपये, मतदान कार्मिकों, बीएलओ को 1338200 रुपये, लेखन सामग्री, मोहर, फोटो स्टेट को 393500 रुपये, प्रपत्रों, मतपत्रों को लाने के खर्च को 500000 रुपये व अन्य खर्च के लिए धनराशि दी गई है।

ये भी पढ़ें - बरेली: नौ सचिव समेत 20 सफाई कर्मी मिले अनुपस्थित, नोटिस भेजा

संबंधित समाचार