रोजेदार ही नहीं, रोज के लिए है फायदेमंद है 'खजूर'
खजूर में इंस्टेंट एनर्जी होती है
हरदोई, अमृत विचार। वैसे तो खजूर के बारे में कहा जाता है कि इससे रोज़ा अफ्तार किया जाता है। जबकि हकीकत बिल्कुल अलग है। दरअसल खजूर में इंस्टेंट एनर्जी का खज़ाना होता है। इसके खाने से सेहत दुरुस्त रहती है और पेट को भी दुरुस्त रखता है। डाक्टरों की राय है कि खजूर खाने से हेल्दी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
वैसे तो खजूर की ईरान,सऊदी अरब, इज़राइल और अफ्रीका में ज़्यादा पैदावार होती है। उसके अलावा भारत मे राजस्थान और गुजरात में भी इसकी खेती की जाती है। जानकारों के मुताबिक खजूर में इंस्टेंट एनर्जी होती है। इसमें फाइबर,आयरन, कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन और कॉपर पाया जाता है। इस फल की खासियत यह भी है कि पहले तो कब्ज़ को दूर करता है और दूसरे हार्ट हेल्थ भी दुरुस्त रखता है। डाक्टरों का कहना है कि खाली पेट खजूर खाना बेहद फायदेमंद होता है। हेल्दी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता ही है, साथ ही हड्डियों को मज़बूत बनाता है,ब्रेन हेल्थ बनाता है और तो और खजूर से सेक्सुअल लाइफ के भी बेहतर नतीजे देता है। डाक्टर कहते हैं कि खजूर खाना खाने के बाद नहीं बल्कि खाली पेट खानी चाहिए,तभी पूरी तरह से इंस्टेंट एनर्जी मिल सकेगी।
इस्लाम में खजूर की अहमियत
कहा जाता है कि इस्लाम में खजूर की काफी अहमियत है। खजूर हुज़ूर साहब का पसंदीदा फल हुआ करता था। हुज़ूर साहब खजूर से ही रोज़ा अफ्तार करते थे। इस लिहाज़ से खजूर से खजूर से रोज़ा अफ्तार करना सुन्नत बताया गया है। इस्लाम के अलावा साइंस्टिस्टो की नज़र में भी खजूर काफी अहमियत रखती है।
कौन-कौन से होते है नाम ?
वैसे तो खजूर तमाम तरह के नामों जाने और पहचाने जाते हैं। इनमें सबसे पहले कीमिया का नाम आता है। उसके बाद बरारी,कर्मी, ब्लैक नागिन,सुश्री,ईरानी, सुल्तान,अथवा,मशरूख,मवरूम और अम्बर नाम है। अम्बर खजूर सबसे महंगा होता है। इस साल अम्बर खजूर की कीमत तकरीबन डेढ़ हज़ार रुपये किलो बताई जा रही है।
खजूर ने बनाई इमरान की पहचान
वैसे तो खजूर कमोबेश हर बाज़ार में दिखाई देगा,मगर सण्डीला के हाफिज़ मोहम्मद इमरान की पहचान वफा खजूर के नाम से बन गई है। हाफिज़ इमरान का कहना है कि उनके पास काफी दूर-दूर के लोग आते हैं। वे लोग जो लखनऊ,बनारस और दिल्ली टहलते-घूमते रहते हैं, लेकिन उन्ही के पास से खरीद कर घर ले जाते हैं।
ये भी पढ़ें - रमजान के रोजे के दौरान ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, नहीं होंगे डिहाड्रेशन का शिकार
