बरेली: किला रूट पर भी यात्रियों को पसंद नहीं आई सिटी बस की सवारी, ऑटो से अधिक किराया होने से दूरी बना रहे यात्री
सिटी बस के लिए बनाए गए स्टापेज भी नहीं किए गए शुरू
बरेली, अमृत विचार : किला पुल से सिटी बसों का संचालन शुरू होने के बाद भी यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। सिटी बसें लगभग सभी रूट पर खाली ही दौड़ रही हैं, जिसके चलते चालक और परिचालकों का वेतन नहीं मिल पा रहा है और वह विरोध भी जता रहे हैं। सिटी बस का किराया अधिक होने और शहर में उसके स्टापेज नहीं बनाए जाने से भी यात्रियों ने सिटी बस से दूरी बनाकर रखी है।
ये भी पढ़ें - बरेली: वार्ड 11 के बाशिंदों के नसीब में नहीं पीने के लिए साफ पानी, सड़कों के हाल भी खराब
स्मार्ट सिटी के तहत चल रही सिटी बसों को शहर में सवारियों का मिलने का इंतजार करीब एक माह से है। अभी तक सिटी बसें अपनी क्षमता के अनुरूप रफ्तार नहीं भर सकी हैं। अधिकारी किला पुल से सिटी बसों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने का दावा कर रहे थे, लेकिन अब किला पुल पर वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद भी रूट पर सिटी बसें खाली दौड़ रही हैं।
शहर में अब छह रूटों पर सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। मगर सभी रूट पर बसों में यात्रियों की कमी साफ देखी जा सकती है। इसके अलावा अभी तक सिटी बसों के स्टापेज भी तैयार नहीं कर सके हैं। शहर में अगर सिटी बसों के स्टापेज बना दिए जाएं तो यात्रियों को जानकारी होगी कि किस रूट पर उन्हें कितने बजे बस मिलेगी।
ये भी पढ़ें - सपा ने छह जिलों के महापौर प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, बरेली से संजीव सक्सेना को मिला टिकट
