बरेली: खूब हुई मनमानी अब ऐप पर लगानी होगी हाजिरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्लाक में तैनात कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंने पर उठाया कदम

बरेली,अमृत विचार : विकास खंडों में तैनात कर्मचारियों की अब ऐप के जरिए हाजिरी लगेगी। कर्मचारियों की कार्यालय में समय से नहीं पहुंचने की शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंच रही थीं। जिसके बाद व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अभी विकास भवन में बायोमेट्रिक से कर्मचारियों की हाजिरी लगती है।

ये भी पढ़ें - बरेली: दुष्कर्म का आरोपी दरोगा कोर्ट में नहीं हुआ हाजिर, 2022 से  चल रहा है फरार

यह व्यवस्था पूर्व में ब्लाकों में लागू की थी, लेकिन कुछ समय बाद मशीनें खराब होने पर कर्मचारियों की मनमानी फिर देखने को मिलने लगी। जिले में 15 ब्लाक हैं। यह तैनात खंड विकास अधिकारी के अलावा अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति जूम ऐप के माध्यम से चेक की जाती है। हकीकत परखने के लिए जिला विकास अधिकारी कार्यालय के एक लिपिक को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

जो रोजाना सुबह उपस्थिति चेक करता है। कुछ ब्लाकों में बीडीओ से साठगांठ होने का फायदा उठाया जा रहा है। कर्मचारियों की आनलाइन हाजिरी लगाने की ब्लाक स्तर पर किसी तरह की सुविधा न होने पर ऐप के जरिए उपस्थिति चेक करने का निर्णय लिया गया है। सीडीओ जगप्रवेश ने बताया कि कुछ कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। अब सभी की हाजिरी ऐप के माध्यम से लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: जेपीएम ने सेंट फ्रांसिस और जीआरएम ने हांडा पब्लिक स्कूल को हराया

संबंधित समाचार