Ateeq-Ashraf Murder Case: अतीक और अशरफ के हत्या में शामिल शूटर अरुण पुलिसकर्मी की भी कर चुका है हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों हमलावरों के नाम भी सामने आ गए हैं और इन तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इनमें से कासगंज का रहने वाला हत्यारा अरूण उर्फ कालिया शामिल था। अरुण के घर पर पुलिस पुछताछ करने के लिए पहुंची है।

अरुण उर्फ कालिया कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव बघेला पुख्ता का रहने वाला है। अरुण के पिता का नाम हीरालाल बताया जा रहा है। छह साल से बाहर रह रहा था अरुण। वह जीआरपी थाने के पुलिस कर्मी की हत्या के बाद फरार हुआ था। 15 साल पहले अरुण के माता पिता की मौत हो चुकी है।

बता दें कि अतीक और अशरफ को शूट करने वालों से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों ने प्रयागराज में रुकने के लिए होटल लिया था। वे यहां 48 घंटे तक होटल में रहे। अब पुलिस होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:-Atiq-Ashraf murder: माफिया अतीक ब्रदर्स को मौत की नींद सुलाने वाले शूटरों में कुरारा के सनी सिंह पर दर्ज हैं 14 मुकदमे

संबंधित समाचार