हल्द्वानी: एसटीएच में महिला डॉक्टर व नर्स कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शनिवार को राज्य में 94 नए संक्रमित मिले, देहरादून में एक की मौत

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में एक महिला चिकित्सक और नर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एंटीजन टेस्ट के दौरान दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकित्सक व नर्स को उपचार के लिए होम आइसोलेशन किया गया है।

राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। लोगों के साथ-साथ अब हेल्थ वर्कर भी संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। एसटीएच में महिला चिकित्सक व नर्स कोरोना के कोरोना पॉजिटिव आने से शनिवार को अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। बताया जाता है कि चिकित्सक व नर्स ने कोविड एंटीजन टेस्ट कराया था, जिसमें वह पॉजिटिव आए हैं। दोनों के सैंपल आरटीपीसीआर के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे गये हैं। वहीं, दोनों को होम आइसोलेशन कर दिया गया है। 

इधर, शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 94 नए मामले सामने आए हैं, जबकि देहरादून मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देहरादून में 48, नैनीताल 29, अल्मोड़ा 2, बागेश्वर 3, पिथौरागढ़ 2, ऊधमसिंह नगर 1, हरिद्वार 4, पौड़ी गढ़वाल 1, टिहरी गढ़वाल 3 तथा उत्तरकाशी में 1 संक्रमित मिला है। राज्य में अब तक कोरोना से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को सभी 13 जनपदों से 920 सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। वहीं, 79 संक्रमित कोरोना से ठीक हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 292 मामले एक्टिव हैं।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात