हल्द्वानीः दुग्ध उत्पादकों से गांव स्तर पर क्रय मूल्य में बढ़ोत्तरी, प्रति लीटर रु 43 की बजाय देने होंगे 45 रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं (नैनीताल) की प्रबंध कमेटी की ओर से दुग्ध संघ प्रबंधन मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देष पर दूध मूल्य में 17 अप्रैल से 2 रुपये प्रतिलीटर वृद्धि की सहमति दी गई।
रविवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा द्वारा ने बताया कि दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा दुग्ध उत्पादकों की दुग्ध उत्पादन लागत मूल्य दिलाये जाने के निर्देष में नैनीताल जिले में वर्तमान में आंचल से 604 दुग्ध समितियों से जुड़ी हुई है। 30 हजार दुग्ध उत्पादकों से गांव स्तर पर क्रय किये जा रहे उनके दूध मूल्य में प्रतिलीटर 2 रूपये बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
वर्तमान क्रय दर 43 रूपये प्रतिलीटर से बढ़ाकर 17 अप्रैल से 45 प्रतिलीटर रुपये हो गया है। दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध समितियों के माध्यम से लाभान्वित किये जाने हेतु दुग्ध संघ द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है।
पशु चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ नियमित रूप से आकस्मिक पशु चिकित्सा, पशु रोग निवारण कैम्प, संक्रामक रोगो से सुरक्षा हेतु रोगप्रतिरोध टीकाकरण कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इसके साथ ही एन.सी.डी.सी योजना में महिलाओं एंव अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 75 प्रतिशत व सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 50 प्रतिशत में 2 व 3 दूधारू पशु क्रय हेतु अनुदान में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ एंव प्रशासक उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फेडरेशन मुकेश सिंह बोरा द्वारा उत्तराखण्ड सरकार ने प्रदेश के 53 हजार दुग्ध उत्पादकों हेतु दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन मद में आगामी वर्ष के लिए 45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। इस मौके पर गीता दुमका, चंपा रैकवाल, माया रैकवाल, संजय भाकुनी, हेमंत चौनाल, गीता नेगी, सुरेश चंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः ONLINE सुविधा के बाद परिसीमन शुल्क जमा होने में आई तेजी, पिछले वित्तीय वर्ष में जमा हुए 1.70 करोड़
