Atiq Ahmed: Prayagraj की घटना से Unnao में पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह चौकन्ना, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में प्रयागराज की घटना के बाद अलर्ट।

प्रयागराज में तीन शूटरों ने अतीक-अशरफ की ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इसको देखते हुए उन्नाव में हाईअलर्ट पर जिला। पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह चौकन्ना रहा। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में उपद्रव बचाने को फोर्स तैनात।

उन्नाव, अमृत विचार। प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद व उसके भाई असरफ की पुलिस अभिरक्षा में हुई हत्या के बाद पूरे प्रदेश में घोषित हाई अलर्ट का व्यापक असर जिले में देखने को मिला। पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह से चौकन्ना नजर आया। रात से पुलिस अधिकारी और जवानों की टुकड़ियों ने गश्त शुरू कर दी। रविवार दिन में भी पुलिस अधिकारी विशेष तौर पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गस्त करते नजर आए। संवेदनशील इलाकों में किसी प्रकार का उपद्रव न हो पाए इसे लेकिर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

प्रयागराज में बीती रात हुई अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित है। जिसे लेकर रात से जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया। पुलिस अफसरों ने फोर्स के साथ रात में पेट्रोलिंग शुरू कर दी। सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने वाहनों की तलाशी के साथ पूछताछ की। रविवार सुबह भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने गस्त कर अराजकतत्वों को संदेश देने का काम किया।

विशेष तौर से मिश्रित आबादी के इलाकों में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है जो हालातों और गतिविधियों पर पैनी निगाह बनाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार गुप्ता, एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ आशुतोष कुमार की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने सदर व गंगाघाट क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

संबंधित समाचार