Atiq Ahmed Murder: आरोपी लवलेश के घर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, परिजन बोले- नहीं मालूम कहां से आई तुर्कीमेड जिगाना पिस्टल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज हत्याकांड के आरोपी लवलेश तिवारी के परिजनों से मिलने पुलिस अधीक्षक पहुंचे।

प्रयागराज में अतीक और अशरफ अहमद की तीन शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसमें एक शूटर का बांदा का रहने वाले लवलेश तिवारी है। घटना के बाद रविवार को पुलिस अधीक्षक आरोपी के परिजनों से मिलने पहुंचे।

बांदा, अमृत विचार। माफिया डॉन अतीक अहमद और भाई अशरफ के हत्योपियों में एक बांदा के मोहल्ला क्योटरा में किराये से रहने वाला युवक लवलेश तिवारी है। यह जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस ने फौरन आरोपी के घर को इस अंदेशे से सुरक्षा के घेरे में ले लिया कि कहीं प्रतिक्रिया स्वरूप उसके परिजनों पर कोई हमला न कर दे। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक ने भी परिजनों से पूछताछ की, लेकिन लौटकर सुरक्षा कारणवश मीडिया से इसका खुलासा नहीं किया।

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि मूलरूप से थाना चिल्ला के लौमर गांव और बीते तकरीबन दो दशक से शहर के मोहल्ला क्योटरा निवासी लवलेश तिवारी शोहबत में पड़ने से न सिर्फ गांजा और शराब का आदी हो गया था, बल्कि समाज में अपनी धाक जमाने के लिये उसने मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया। जिसकी वजह से उसे दो बार जेल भी जाना पड़ा।

हालांकि इससे पहले उस पर किसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं है, लेकिन डॉन बनने की चाहत में उसने कृत्य कर डाला। जैसे ही ऊपर से यह जानकारी पुलिस प्रशासन को लगी मौके पर सीओ सिटी गवेंद्र पाल पहुंचे और आरोपी के घर को सुरक्षा के घेरे में ले लिया। गली से लेकर रोड तक पुलिस तैनात कर दी गई।

रविवार को दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन आरोपी के माता-पिता से मिले और पूछताछ की। मामला हाई प्रोफाइल माफिया डॉन अतीक अहमदक से जुड़ा होने के कारण वहां से लौटते वक्त पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में किसी भी तरह की मीडिया को प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया। 

कहां से आई तुर्कीमेड जिगाना पिस्टल?

परिवार के लोगों को एक बात हजम नहीं हो रही कि माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मौत के घाट उतारने के लिये तुर्कीमेड जिगाना पिस्टल उसके पास कैसे आई। जिसकी कीमत 6 से 7 लाख बताई जा रही है। क्योंकि बेरोजगारी की हालत में वह एक-एक पैसे को मोहताज था। परिजनों ने आशंका जताई है कि उससे किसी ने हत्या करवाई है। यदि सरकार चाहेगी तो इसका खुलासा भी हो जायेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात