हल्द्वानी: Company को Ultimatum- तीन दिन में आग नहीं बुझी तो की जाएगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में करीब 4 महीनों से कूड़े के ढेर में आग धधक रही है। इससे ट्रंचिग ग्राउंड से विषैला धुआं उठने लगता है। इसी कारण गौलापार क्षेत्र की हवा प्रदूषित हो रही है। 

नगर निगम की ओर से ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग को संबंधित कंपनी को 3 दिन तक का बुझाने का समय दिया गया है। आग नहीं बुझने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बीते कई महीने से आग लगी हुई है, बीच में बारिश होने के चलते आग काफी हद तक बुझ गई थी। लेकिन बीते 2 दिनों से आग फिर से फैल गई है। इससे कूड़े से विषैला धुआं उठ रहा है। 

इधर, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल ने बताया कि संबंधित कंपनी को नोटिस दिया जा चुका है, कंपनी को आग बुझाने के लिए 3 दिनों तक की मोहलत दी गई है। आग पर काबू नहीं पाया गया तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा करेगा 20 अप्रैल को प्रदेशव्यापी हड़ताल, देहरादून, हल्द्वानी व टनकपुर बस स्टेशनों पर होगा प्रदर्शन

संबंधित समाचार