रुद्रपुर: तराई का तापमान पहुंचा 37 डिग्री सेल्सियस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो दिन पहले था 36 डिग्री सेल्सियस, अभी और बढ़ सकता है तापमान

मौसम वैज्ञानिकों ने 20 अप्रैल से मौसम में बदलाव की जतायी संभावना

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में पिछले एक सप्ताह तक लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। इसके चलते तराई का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी की संभावना जताई है। उनके अनुसार 20 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव की भी संभावना है।

अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में बेमौसमी बारिश के दौरान मौसम में थोड़ी ठंडक बढ़ गयी थी। इसके बाद से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। दो दिन पूर्व तक तराई में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब था वहीं अब यह तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है यानी अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गयी है। 


जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को तराई का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी की मात्रा 22 फीसदी और उत्तर पश्चिम दिशा से 2.8 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चली। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। हालांकि उन्होंने इस मौसम को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया।

 

संबंधित समाचार