हल्द्वानी: छोटे भाई ने शटर खोला तो अंदर फंदे पर झूल रहा था भाई का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह छोटे भाई ने शटर खोला तो सामने भाई का शव लटका देखकर आवाक रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है। पुलिस के मुताबिक चांदनी चौक तिला रामपुर रोड निवासी भाष्कर उपाध्याय (32) पुत्र लीलाधर परचून की दुकान चलाते हैं।

दुकान घर के अगले भाग में है। बीते रविवार की रात करीब 8 बजे उन्होंने दुकान बंद की और खाने खाने कमरे में चले गए। दुकान का एक दरवाजा भाष्कर के घर के अंदर खुलता है। रात खाने खाने के बाद उन्होंने परिजनों कहा कि वह दुकान में सोने जा रहे हैं। दुकान में जाने के बाद भाष्कर ने दुकान का दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया। सुबह दूध की गाड़ी दूध छोड़ कर गई, लेकिन भाष्कर सो कर नहीं उठा।

रोज की तरह छोटा भाई कमल दुकान से दूध लेने पहुंचा तो देखा शटर बंद है और पीछे का दरवाजा भी अंदर से बंद था। कई आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो कमल, भाष्कर की स्कूटी से दुकान की दूसरी चाबी लेकर आया। उसने जैसे ही शटर उठाया तो देखा सामने भाई का शव उसी के गमछे के सहारे लटक रहा था। फांसी की खबर से इलाके और परिवार में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार