धुमाकोट:  बाघ की वजह से 17 एवं 18 अप्रैल को दो दिवसीय अवकाश घोषित और शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धुमाकोट, अमृत विचार। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने तहसील रिखणीखाल, धुमाकोट में बीती 13 व 15 अप्रैल को बाघ द्वारा हमला किये जाने से दो व्यक्तियों की मृत्यु को ध्यान में रखते हुए एहतियातन सभी विद्यालयों में  17 एवं 18 अप्रैल को दो दिवसीय अवकाश व  शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने के आदेश दिया है।

Screenshot_2023-04-16-23-24-22-96_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-1

आदेश में लिखा है कि बाघ द्वारा पुनः हमला किये जाने की प्रबल सम्भावना है। जिसे ध्यान में रखते हुए तहसील रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डल्ला, पट्टी पैनो-4, मेलधार, क्वीराली, तोल्यूं, गाडियू, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी एवं तहसील धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ख्यूणाई तल्ली, ख्यूणाई मल्ली, ख्यूणाई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाडा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोडकन्द तल्ला, काण्डी तल्ली, काण्डी मल्ली, मन्दियार गांव, खडेत गूम, बेलम, क्षेत्रान्तर्गत ऐसे परिवारों को चिन्हित किया जाए जो बाघ के हमले के दृष्टिगत अत्याधिक संवेदनशील है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार रिखणीखाल, धुमाकोट को अग्रिम आदेशों तक प्रभावित क्षेत्र में तैनात किये जाने के निर्देश दिये हैं।

Screenshot_2023-04-17-14-56-47-33_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

संबंधित समाचार