खटीमा: बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 15 बीघा में तैयार गेहूं की फसल राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। श्रीपुर बिछुआ गांव में आज दोपहर बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से गेहूं में आग लग गई। जिसमें दो किसानों की करीब 15 बीघा गेहूं फसल जल गई। आस पास के खेतों की फसल कट चुकी होने से बड़े नुकसान से बचाव हो गया।

जानकारी के अनुसार श्रीपुर बिछुआ गांव में दोपहर के वक्त बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में एकाएक आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते चंद मिनटों में एक बड़े क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया। आग इतनी विकराल हो गई कि उस पर काबू खाना भी मुश्किल हो गया।

इस अग्निकांड में नित्यानंद भट्ट के करीब 10 बीघा और सोबरन सिंह राणा के 5 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। समाचार लिखे जाने तक राजस्व कर्मी जांच पड़ताल के लिए मौके पर नहीं पहुंचे थे।

संबंधित समाचार