अयोध्या: समर्थकों के साथ सत्यभान सिंह ने छोड़ी माकपा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भारत की जनवादी नौजवान सभा के पूर्व प्रदेश महासचिव व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सत्यभान सिंह जनवादी ने अपने कई समर्थकों के साथ पार्टी को अलविदा कह दिया। सत्यभान का आरोप है कि पार्टी में लोकतंत्र खत्म हो गया है, पूरी तरह से तानाशाही हो रही है। कार्यकतार्ओं की नहीं सुनी जा रही है। 
   
सोमवार को एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यकतार्ओं की पार्टी में कोई सुनवाई नहीं होती है, यहां तक की प्रदेश नेतृत्व भी कोई कार्यकतार्ओं के बारे में नहीं सोचता है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर रामजी तिवारी, धीरज द्विवेदी, मीना, शिवधर द्विवेदी, रेशमा बानो, लतीफ, पल्लन श्रीवास्तव, अजय बाबा, अहमद, निधिनंदनी, विश्वजीत सिंह राजू, महावीर पाल, बीकापुर ब्रान्च के बालकिशन यादव, पूनम, राजेश नंदन, रामदुलारे यादव, रामरती, रामकली, मथुरा प्रसाद, मया ब्रांच के अखिलेश सिंह, गुडडू सिंह, सुनील यादव, सत्यप्रकाश सिंह, राम नरेंद्र पाल, राम चेत पाल, रामसुरेश निषाद, कपिल यादव आदि कार्यकतार्ओं के साथ उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। यह जानकारी सत्यभान जनवादी ने जारी विज्ञप्ति में दी है। बैठक की अध्यक्षता रामजी तिवारी व संचालन जनौस जिलाध्यक्ष धीरज द्विवेदी ने किया।


ये भी पढ़ें - अयोध्या: सीएचसी में उड़ रहा है कोविड गाइड लाइन का माखौल, नहीं बरत रहे एहतियात

संबंधित समाचार