Haldwani News: उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की मांग, संविदा और विशेष श्रेणी के कार्मिकों को किया जाए नियमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को काठगोदाम में सम्मेलन आयोजित किया। क्षेत्रीय सम्मेलन में कुमाऊं के विभिन्न डिपो से 200 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार प्रभाकर और संचालन क्षेत्रीय मंत्री ललित पांडे ने किया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला मौजूद थे। मेयर ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार से वार्ता कराई जाएगी। परिवहन मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत सचान ने कहा कि मजदूरों को सरकार को जगाने के  लिए जनजागरण अभियान चलाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- नानकमत्ताः ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की भिड़ंत से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर, परिवार में मचा कोहराम

उन्होंनें परिवहन निगम को कमजोर करने के लिए नौकरशाह और राजनेताओं को जिम्मेदार माना। प्रांतीय संगठन मंत्री बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि सालों से संविदा और विशेष श्रेणी के रूप में काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किए जाने की आवश्यकता है। 

प्रांतीय महामंत्री भारतीय मजदूर संघ शेखरानंद पांडे और परिवहन मजदूर संघ बालमुकुंद सुयाल ने परिवहन निगम की वर्तमान स्थिति के लिए राज्य सरकार और निगम के उच्चाधिकारियों को जिम्मेदार माना। 

इस मौके पर डीडी शर्मा, उमेश चंद्र जोशी, प्रेम चंद्र, नवनीत कपिल, एनके पलड़िया, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश चौहान, मनोज दुर्गापाल, केएन दानी, मीना जोशी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, दान सिंह सूर्या आदि उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः पिछले वर्ष हुई चोरी के आरोपी पर बड़ा एक्शन, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्क किया घर

संबंधित समाचार