Uttarakhand News: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को मिली पहली बार अस्थाई वित्त अधिकारी की नियुक्ति की मंजूरी
देहरादून, अमृत विचार। शासन से मंजूरी मिलने के बाद बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में पहली बार वित्त अधिकारी की नियुक्ति मिल जायेगी। सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल ने आदेश जारी कर दिये हैं, फिलहाल ये नियुक्ति अस्थाई तौर पर शासन से की जायेगी।
यह भी पढ़ें- Roorkee News: सीओ चकबंदी के पेशकार को विजिलेंस की टीम ने आठ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार
कुछ महीने पहले बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिये शासन को एक वित्त अधिकारी की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसके बाद शासन की ओर से बीकेटीसी में वित्त अधिकारी की नियुक्ति की मंजूरी दे दी गई है। आपको बता दें कि वित्त अधिकारी की नियुक्ति के बाद वेतन व भत्ता मंदिर समिति की ओर से दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें- Nainital News: कार पर गिरा विशालकाय पेड़, हादसे के समय कार में नहीं था कोई मौजूद, तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप
