Kedartal Trek: भारी बर्फबारी से तय नहीं कर सके 200 मीटर की दूरी, वापस लौटे महाराष्ट्र के Treker
उत्तरकाशी, अमृत विचार। उत्तरकाशी पहुंचा केदारताल ट्रेक महाराष्ट्र के पर्यटकों का दल ज्यादा बारिश होने के कारण ट्रेक पूरा नहीं कर सका। अधिक बर्फ होने से दल को चलना मुश्किल हो गया और 200 मीटर दूर स्थित केदारताल न जाकर पर्यटकों का दल वापस लौट आया।
आपको बता दें कि बीते 10 अप्रैल को महाराष्ट्र के 11 पर्यटक माउंट हाई विंड ट्रैकिंग एंड माउंटेनियरिंग एजेंसी के सहयोग से केदारताल ट्रेक पर रवाना हुए थे जो पहले दिन गंगोत्री पहुंचे।
गंगोत्री से दल ने 18 किमी की दूरी पर 4700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारताल के लिए ट्रेकिंग की लेकिन भोजखरक के बाद केदारखरक पहुंचते ही भारी मात्रा में बर्फबारी शुरू हुई।
एजेंसी के संचालक जयेंद्र राणा ने जानकारी दी कि दल ने बर्फबारी के कारण लौटने का फैसला किया है। 11 सदस्यीय दल के साथ दो गाइड, दस पोर्टर भी शामिल थे। फिलहाल, संचालक जयेंद्र राणा की ओर से कहा गया कि जल्द ही अपनी मंजिल को छू लिया जायेगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को मिली पहली बार अस्थाई वित्त अधिकारी की नियुक्ति की मंजूरी
