लखनऊ: पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन, विधायक राजेश्वर सिंह ने ट्वीट कर जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला का मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वे करीब 77 वर्ष के थे। पूर्व विधायक के निधन की खबर मिलते ही समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें कि शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। सरोजनीनगर के रहीम नगर इलाके के पड़ियाना गांव निवासी शारदा प्रताप शुक्ला ने राजनीति के मैदान में काफी दूरी तय की। उनके निधन पर लखनऊ के भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

शारदा प्रताप शुक्ला के निधन पर सरोजनीनगर के मौजूद विधायक राजेश्वर सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि स्तब्ध हूं, निशब्द हूं। सरोजनीनगर भाजपा परिवार ने अपने वरिष्ठ सदस्य को खो दिया है। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। विधायक ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोक संपप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

यह भी पढ़ें:-Atique-Ashraf murder: प्रयागराज में 42 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल, जिला प्रशासन ने इस वजह से लगाई थी रोक

संबंधित समाचार