पिथौरागढ़: NDA परीक्षा में पहाड़ी लड़कों ने मारी बाजी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़,अमृत विचार। पिथौरागढ़ जिले के पाताल भुवनेश्वर निवासी प्रणव सिंह रावल ने एनडीए परीक्षा में 21 वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इनके पिता का नाम प्रवीण सिंह रावल है और पेशे से वह एक शिक्षक हैं। इनके पिता ने सदैव ही बच्चों को खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में अपना नाम बनाने के लिए प्रेरित किया है। पिथौरागढ़ से प्रणव के साथ-साथ 3 अन्य छात्रों का भी चयन हुआ है।  

खुनि गावं से विवेक जोशी पुत्र सुरेश चंद्र जोशी ने AIR-39 हासिल कर नाम रोशन किया है। बेरीनाग से जय कार्की पुत्र विनोद कार्की ने AIR-121 रैंक प्राप्त की है। खेतीगावं के  सचिन उपरारी पुत्र राजेन्द्र सिंह ने AIR-154 हासिल की है। 

 

संबंधित समाचार