लालकुआं: शिक्षक पर छात्रों को साजिशन फेल करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। राजकीय इंटर कॉलेज बिंदुखेड़ा के 2 दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं ने खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन देते हुए भूगोल विषय के अध्यापक पर 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 93 विद्यार्थियों में से 33 को भूगोल विषय पर साजिशन फेल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
 जीआईसी पुरानाखत्ता के प्रधानाचार्य यूके सिंह का कहना है कि उनके पास कुछ बच्चों के अभिभावक उक्त मामले को लाए थे, जिस पर उन्होंने उन्हें सलाह दी है कि वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर पुनः मूल्यांकन के आदेश करा लाए। वह उत्तर पुस्तिकाओं का पुर्नमूल्यांकन किसी अन्य अध्यापक से करवा देंगे।

 

संबंधित समाचार