गया: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विषाक्त भोजन करने से 12 से अधिक छात्रा बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गया। बिहार में गया जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को विषाक्त भोजन करने से 12 से अधिक छात्रा बीमार हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं को नाश्ता में रोटी और सब्जी दी गई थी। छात्राएं खाना खाने लगी, तभी एक छात्रा की सब्जी में छिपकली मिली।

ये भी पढ़ें - OPS और RTH को कामयाब करके रहूंगा, कोई रोक नहीं सकता: अशोक गहलोत

नाश्ता करने के बाद से 12 से अधिक छात्राओं की तबीयत खराब हो गयी। छात्राओं को इलाज के लिए डुमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में डुमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा. धर्मवीर कुमार ने बताया की सभी छात्रांए अब स्वस्थ है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें - ओडिशा: 14 जिलों में हड़ताल के कारण जनजीवन प्रभावित

संबंधित समाचार