नैनीताल: अधिवक्ताओं के साथ होने वाली घटनाओं पर तुरंत दर्ज हो एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। प्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के शिकायती पत्र में कार्यवाही करने को कहा है। बार एसोसिएशन ने दिसंबर 2022 में प्रमुख सचिव गृह को शिकायती पत्र भेजा था।

इसमें पुलिस पर अधिवक्ताओं के साथ होने वाली घटनाओं की एफआईआर दर्ज न करने अथवा एफआईआर दर्ज करने में विलंब करने की शिकायत करते हुए इस मामले में पुलिस को दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई थी।

बार एसोसिएशन के महासचिव की ओर से यह शिकायती पत्र प्रमुख सचिव गृह को 12 दिसंबर को भेजा था। यह पत्र 28 मार्च 2023 को गृह विभाग के अनुसचिव ज्योतिर्मय त्रिपाठी ने पुलिस महानिदेशक को अग्रसारित करते हुए उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है। इस पत्र की प्रतिलिपि एसएसपी नैनीताल को भी भेजी गई है।

 

संबंधित समाचार