शाहजहांपुर: दवा डिस्ट्रीब्यूटर की संदिग्ध हालत में मौत, कर्मचारियों पर जहर देने का लगा आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

शाहजहांपुर, अमृत विचार। बरेली की दवा कंपनी में शहर से सटे कस्बा रोजा निवासी डिस्ट्रीब्यूटर 22 वर्षीय सौरभ कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, दो कर्मचारी बरेली से उसे जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर खबर मिलने पर मृतक के पिता मेडिकल कालेज पहुंचे और दोनों कर्मचारियों पर जहर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों कर्मचारी को थाने पर पूछताछ के लिए बैठा लिया।

रोजा थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी 22 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र सुरेश कुमार की 15 दिन पहले बरेली की दवा कंपनी में काम करता था। दवा कंपनी के कर्मचारी गोविंद व अतुल के साथ बीसलपुर चौराहे पर किराए के मकान में रहता था। दोनों कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर ढाई बजे तीनों लोगों ने कमरे पर खाना खाया। सौरभ ने कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। चार बजे मेडिकल स्टेार से दवा लाकर दी। 

दवा से उसके पेट का दर्द ठीक नहीं हुआ तो एक प्राइवेट डाक्टर के यहां ले गए। डाक्टर ने सौरभ को दवा दी और कमरे पर लेकर वापस आ गए। उसके सुबह साढ़े सात बजे फिर दर्द उठा और उसे लेकर राजकीय मेडिकल कालेज ले आए। जहां डाक्टर ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। दोनों कर्मचारियों ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। 

सुरेश कुमार परिवार वालों के साथ मेडिकल कालेज पहुंचे और बेटे का शव मोर्चरी रखा पाया। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने पर बैठा लिया है और पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता सुरेश ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को जहर देकर मार डाला है। उनका कहना है कि जब उसके बेटे की तबीयत खराब हुई तो फोन पर सूचना क्यों नहीं दी गई। 

आरोप है कि उसे बरेली से ही मृत अवस्था में यहां लाए थे। प्रभारी निरीक्षक केवी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसकी शादी नहीं हुई थी और दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मां का नाम मीरा देवी है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कानपुर के रहने वाले दो व्यक्तियों की ट्रेन से गिरकर मौत

संबंधित समाचार