बरेली: कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 133 पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को जिले में एक की मौत हो गई, वहीं 133 लोग संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमण ने एक विधायक के कार्यालय में भी दस्तक दे दी। यहां एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, शहर के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ और उनकी पत्नी को भी संक्रमित पाया गया …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को जिले में एक की मौत हो गई, वहीं 133 लोग संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमण ने एक विधायक के कार्यालय में भी दस्तक दे दी। यहां एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, शहर के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ और उनकी पत्नी को भी संक्रमित पाया गया है। इनके अलावा आरपीएफ में दो, किशोर सदन व एसएसपी ऑफिस में फिर से एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जिले में 133 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें शामिल सिविल लाइंस निवासी शहर के प्रमुख चिकित्सक और उनकी पत्नी विदेश यात्रा से लौटे थे। वहीं सुभाषनगर में चार, भोजीपुरा में एक, भास्कर हॉस्पीटल में दो, गणेशपुरम में दो, जोगी नवादा में दो, नवादा शेखान में एक, नकटिया समीप गोरिला स्कूल में एक, सिंधु नगर कटरा चांद खां में दो, किला छावनी में एक, धौराटांडा नगर पंचायत में एक, काजी टोला पुराना शहर में एक, नवाबगंज में पांच लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। कांधरपुर के तीन लोगों में संक्रमण पाया गया है।

हजियापुर में एक, नकटी नारायणपुर में एक, गुलड़िया में एक, अभयराजपुर में एक, रामपुर गार्डन में दो। यहां के जीके हॉस्पीटल में एक, जाटवपुरा में एक, ग्रीन पार्क में तीन, इज्जतनगर में एक, नार्थ सिटी में एक, जनकपुरी में तीन, महेशपुरा में एक, राजेंद्र नगर में दो, भोजीपुरा में दो, कानून गोयान में एक, कर्मचारी नगर में एक, फन सिटी के पास छोटी बिहार मुंशी नगर में एक, टैगोर नगर में एक, लवेड़ा में दो, मोहल्ला महादेव फरीदपुर में एक, फतेहगंज पूर्वी में एक, सत्तार नगर में एक, विशारतगंज में एक, बछेड़ा में दो, ताहरपुर में तीन, उमरिया में एक, रोहली टोहला में एक, पदारथपुर में एक, प्रगति बिहार में एक, बाजरा संदल खां में एक, बीसलपुर में एक, आंवला में तीन, वाल्मीकि मंदिर के समीप कुंवरपुर में एक, साहूकारा में पांच, रामवाटिका में एक, बृजलोक कॉलोनी में एक, माधोपुर में एक, पस्तोर सीबीगंज में दो, सिद्धार्थ नगर में एक, लोहिया विहार में एक, किला में एक, मीरगंज में एक व्यक्ति को संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जंक्शन पर आरपीएफ के दो जवान और किशोर सदन में एक संक्रमित
आरपीएफ कार्यालय में फिर से दो जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं किशोर सदन में फिर से कोरोना ने वापसी की है। यहां एक कैदी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित मिले व्यक्तियों कें संपर्क में आने वाले लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है।

कोरोना से एक की मौत
कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को जिले में एक की मौत हो गई। मृतक नरेद्रपाल सिंह (65 वर्ष) फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी के निवासी थे। उनको बीते दिनों जुकाम व बुखार की दिक्कत हुई थी। गुरुवार को सीएचसी में जांच कराई। पॉजिटिव आने पर कोविड एल-3 रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब इनकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार