हल्द्वानी: बंद घर में घुसा चोर, गृह स्वामी ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पड़ोसी ने तोड़फोड़ की आवाज सुनकर दी गृहस्वामी को सूचना

गृह स्वामी मौके पर पहुंचे तो नल की टोटी चोरी कर रहा था चोर

हल्द्वानी, अमृत विचार। बंद घर में कुछ चोरों ने धावा बोल दिया। इस बीच पहुंचे गृहस्वामी ने चोर को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

गौजाजाली उत्तर निवासी मोहन सिंह बोरा पुत्र स्व. गंगा सिंह बोरा ने बताया कि बीती 19 अप्रैल को उसके पुराने घर के पास नर्सरी संचालक शिव मौर्या ने उन्हें सूचना दी कि घर के अंदर से तोड़फोड़ की आवाज आ जा रही है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और देखा तो घर के मुख्य चैनल गेट पर ताला लगा हुआ।

वह ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए तो पाया कि अंदर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। घर की तीसरी मंजिल के कमरे से छेनी-हथौड़ी से तोड़फोड़ करने की आवाज आ रही थी। एक चोर नल की टोटी चोरी कर रहा था, जिसे मोहन और शिव मौर्या ने पकड़ लिया। दोनों ने चोर को बनभूलपुरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

 

संबंधित समाचार