चित्रकूट: चारपहिया वाहन की टक्कर से बच्ची की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। अनियंत्रित वाहन चालक ने एक बच्ची को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को लेकर वही जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
मूल रूप से मैनहाई निवासी नवल किशोर पटेल वर्तमान में सदर बाजार में सपरिवार रहते हैं। सदर ब्लॉक के बौनापुरवा स्कूल में शिक्षक नवल किशोर की पत्नी नीलम भी शिक्षामित्र हैं। गुरुवार रात लगभग साढ़े आठ बजे इनकी छह वर्षीया पुत्री आस्था को बाजार से सामान लेकर लौटते समय एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आस्था को लेकर वही चालक जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आस्था की मौत से उसके घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि इस समय नवल प्रयागराज में भर्ती हैं और घर में उनकी पत्नी, सोलह वर्षीय पुत्र हर्षित और आस्था ही थे।

ये भी पढ़ें -कन्नौज : युवक ने कलक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास 

संबंधित समाचार