कन्नौज : युवक ने कलक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, कन्नौज। सहकारी समिति के चुनाव में जबरन हराने का आरोप लगा युवक ने कलक्ट्रेट में मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जानकारी पर होमगार्ड जवानों ने उसे बचाया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। ठठिया थाना क्षेत्र के निवासी अजय कनौजिया ने सहकारिता चुनाव लड़ा था। आरोप है कि कुछ भाजपा के लोगों ने उनके लोगों को वोट नहीं डालने दिया। शिकायत करने पर भी उसकी नहीं सुनी गई। इससे वह अधिकारियों के चक्कर काटता रहा।

परेशान होकर गुरुवार को वह प्लास्टिक के डिब्बे में मिट्टी का तेल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा। जिस स्थान पर होमगार्ड बैठते हैं वहां शरीर पर मिट्टी का तेल डालने का प्रयास करने का प्रयास करने लगा। इसी बीच होमगार्ड जवानों ने दबोच लिया। उसके हाथ से मिट्टी के तेल का डिब्बा छीन लिया। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे कोतवाली लाया गया, जहां पुलिस ने पूछ ताछ करने के बाद शांति भंग में एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - बस्ती : कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वरदात : पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद एक युवक ने की सुसाइड
'वैश्विक बाज़ार में सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता बनेगा भारत' गुजरात में सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी
औद्योगिक विकास में यूपी की छलांग : योगी सरकार ने 9 साल में लगाए 17 हजार से अधिक कारखाने, 16 लाख से अधिक को मिला रोजगार
लाल आतंक पर बड़ा प्रहार: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सात नक्सलियों का आत्मसमर्पण, एके-47 राइफल सौंपा
बंगाल चुनाव के बीच लिएंडर पेस की भाजपा में एंट्री : रिजिजू की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता, कहा- यह पर्ची मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी