Kanpur Dehat News : सप्लाई चालू करते समय करंट से संविदा पंप ऑपरेटर की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में करंट से संविदा पंप ऑपरेटर की मौत।

कानपुर देहात के संदलपुर में जल निगम की पानी टंकी चालू करते समय करंट से संविदा पंप ऑपरेटर की मौत हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। जल निगम की पानी टंकी चालू करते समय संविदा संविदा पंप आपरेटर करंट की करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी राजू कुशवाहा (42) कस्बा में बनी जल निगम की पानी टंकी में संविदा पर पंप आपरेटर के तौर पर कार्यरत था। गुरुवार की रात वह टंकी के पंप को चालू कर रहा था। तभी दौरान उसमे उतरे करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां पहुंचे दूसरे पंप आपरेटर अशोक कुमार ने उसकी हालत गंभीर देखकर सूचना परिजनों को दी।

मौके पर पहुंचे राजू को आनन-फानन इलाज के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर मृतक की पत्नी प्रेमिला, बेटी प्रिया समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मंगलपुर थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार