Chardham Yatra 2023: एम्स ऋषिकेश द्वारा हेली एम्बुलेंस सेवा की जल्द होगी शुरुआत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एम्स ऋषिकेश से हेली एबुलेंस संचालन करने का निर्णय लिया है। इस माह के अंत तक हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू हो जाएगी। सुरक्षा और संचालन में तकनीकी पेच केंद्रीय नागरिक उड्डयन और स्वास्थ्य मंत्रालय स्तर पर दूर किया जा रहा है।

हेली एम्बुलेंस सेवा में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त हिस्सेदारी से संचालित होगा। इस सेवा के लिए पिनाकल एविएशन के साथ अनुबंध किया है। 18 अप्रैल से हेली एंबुलेंस सेवा को शुरू करने की योजना था।

कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण ये सेवा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। हाई ऐल्टिटूड क्षेत्रों में आक्सिजन की कमी के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। हेली एम्बुलेंस की मदद से तत्काल मरीज को एम्स ऋषिकेश  पहुंचाया जा सकता है और कोई बड़ी अनहोनी को टाला जा सकता है। 

 

 

 

संबंधित समाचार