नोएडा: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 56 लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 36 में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 1.56 करोड़ रुपये की कथित रूप से ठगी करने का मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि प्रवाल चौधरी ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2021 में कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए उनके साथ समझौता किया। 

रीता यादव ने बताया कि इन लोगों ने शुरुआत में ऑनलाइन ट्रेडिंग में फायदा दिखाकर प्रवाल को अपने विश्वास में लिया तथा कई बार में इन्होंने अपने विभिन्न खातों में उनसे एक करोड़ 56 लाख रुपये डलवा लिये। थाना प्रभारी ने बताया कि बाद में प्रवाल को पता चला कि वह ठगी के शिकार हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-सिर्फ अतीक ही नहीं, मुख्तार अंसारी व धनंजय सिंह के लिए भी काम करता है गुड्डू मुस्लिम 

संबंधित समाचार