अयोध्या: ट्रैक्टर चलित तेल कोल्हू के साफ्ट में फंस कर किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के अस्थना गांव में शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर चलित तेल कोल्हू के सॉफ्ट में फंस कर 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खंडासा थाना क्षेत्र के कुरावन पूरे बढ़िवानी गांव निवासी 13 वर्षीय सनी पुत्र बलराम अपने मामा राजू निवासी दसौली पूरे रगरगंज थाना इनायत नगर के घर रहता था। 

वह वहीं के रहने वाले एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से गांव-गांव जाकर तेल कोल्हू से सरसों की पेराई करता था। शनिवार की शाम किशोर अस्थना गांव में राजधर तिवारी के घर ट्रैक्टर चालिक तेल कोल्हू लेकर सरसों की पेराई करने गया था। 

वह दरवाजे पर सरसों की पेराई कर रहा था तभी कोल्हू में खली फंस गई। खली निकालते समय किशोर सॉफ्ट की चपेट में आ गया। जब तक ट्रैक्टर को बंद किया जाता तब तक किशोर की  मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया और मृतक किशोर के घर कोहराम मच गया।

इनायत नगर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया मामले में अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-फर्जी जाति प्रमाणपत्र: सवाल तो कई हैं मगर जांच तो हो, तहसीलदार बोले- नहीं मिला आदेश

संबंधित समाचार