IPL 2023 : पांच ओवर में 96 रन देने की वजह से हारी Mumbai Indians, कोच Mark Boucher ने गेंदबाजों को ठहराया दोषी
मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार के लिए अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया जिन्होंने पांच ओवर में 96 रन देकर पंजाब को आठ विकेट पर 214 रन बनाने दिए। जवाब में मुंबई की टीम 13 रन पीछे रह गई । कैमरन ग्रीन ने 43 गेंद में 67, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 57 और कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंद में 44 रन बनाये।
बाउचर ने मैच के बाद कहा, मुझे लगता है कि मुकाबला बराबरी का था। सूर्यकुमार का विकेट बड़ा था और गेंद जरा ऊंची जाती तो यह छक्का होता। उसने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पंजाब को बड़ा स्कोर बनाने दिया जो निराशाजनक है। हमने गेंदबाजी की वजह से मैच गंवाया। उन्होंने कहा, सूर्य का फॉर्म में लौटना अच्छा है। उसको बल्लेबाजी करते देखना रोमांचक है । वह नेट पर अच्छा खेल रहा था और अब रन भी बन रहे हैं।
It’s been a tough loss to swallow, but Boucher listing down the positives from the game is what you need to read right now 👉 https://t.co/x8LVWA8kPx#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 23, 2023
बाउचर ने कहा, हमने 15वें ओवर में मैच पर नियंत्रण रखा था लेकिन फिर आखिरी पांच ओवरों में 96 रन दे डाले। यह निराशाजनक है। उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर का बचाव किया जिसने 15वें ओवर में 31 रन दिये । उसने तीन ओवर में 48 रन दे डाले। कोच ने कहा, रोहित काफी अनुभवी क्रिकेटर है और उसे लगा कि अर्जुन 14वां या 15वां ओवर डाल सकता है। कई बार फैसले आपके पक्ष में जाते हैं और कई बार नहीं। टी20 क्रिकेट में ऐसा ही होता है।
ये भी पढ़ें : VIDEO : तेंदुलकर ने केक काट कर मनाया 50वें जन्मदिन का जश्न, 'सचिन...सचिन' नारे से गूंजा वानखेड़े स्टेडियम
