आप जीती तो सभी वार्डों में खुलेंगे मोहल्ला क्लीनिक : सभाजीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आम आदमी पार्टी से मेयर प्रत्याशी कुलभूषण साहू ने किया नामांकन 

अमृत विचार, अयोध्या। दिल्ली व पंजाब मॉडल के साथ निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी कुलभूषण साहू ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे नामांकन दाखिल किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने मौका दिया तो सभी वार्डो में मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा। इसके साथ हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ होगा। उन्होंने कहा कि शहर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था होगी।  
        
मेयर प्रत्याशी इं. कुलभूषण सिंह ने कहा कि जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति, जिला प्रभारी संजीव निगम, सुनील मौर्या, इसराइल घोषी, सूरज प्रधान, श्याम लाल, सुरेश कनौजिया, नीलेश चतुर्वेदी, सियाराम भारती सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर धरना शुरू, बजरंग पूनिया समेत कई पहलवान हुए लामबंद

संबंधित समाचार