गरमपानी: कोसी नदी में खतरे की डूबकी लगा रहे पर्यटक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। तपिश बढ़ने के साथ ही पर्यटक कोसी नदी की ओर रुख करने लगे हैं। गहराई वाले स्थानों पर पहुंचकर खतरे के बीच डुबकी लगा रहे हैं, जिससे जिंदगी पर खतरा बढ़ता ही जा रहा, हालांकि पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं बावजूद पर्यटक नदी में गोता लगाकर खतरे की ओर बढ़ रहे हैं।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे के समीप बहने वाली कोसी नदी में दो दर्जन से अधिक लोग डूबकर मारे जा चुके हैं। ये सभी खतरे व भंवर वाले स्थानों नदी में नहाते समय डूबे हैं। अब गर्मी बढ़ने से एक बार फिर हाईवे पर आवाजाही कर रहे पर्यटक खतरे वाले स्थानों पर उतरकर स्नान कर रहे हैं।

वह बेपरवाह होकर बच्चों व महिलाओं के साथ नदी के बीचों-बीच तक पहुंच जा रहे हैं जिससे खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है, हालांकि पुलिस प्रशासन ने लोगों को जागरुक करने के लिए जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं, बावजूद पर्यटक नियमों की अनदेखी कर गहराई व भंवर वाले स्थानों पर नहाने पहुंच रहे हैं।

पुलिस कई लोगों का चालान भी कर चुकी है बावजूद काकड़ीघाट, नावली, जौरासी, लोहाली आदि क्षेत्रों में लोग खुलेआम नदी में नहाने उतर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से पर्यटकों की जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे को टालने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग उठाई है।

संबंधित समाचार