हल्द्वानी: सूडान में फंसे अपनों की सूचना जिला प्रशासन को दें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की लोगों से अपील

हल्द्वानी, अमृत विचार। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल  ने जनपद के लोगों से अपील की है कि अगर उनके परिचित या परिजन सूडान में फंसे हैं तो तत्काल उनका विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। गर्ब्याल ने बताया कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार ने सूडान संकट के कारण सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सूडान में फंसे हुए भारतीय व्यक्तियों की ट्रैकिंग करने के लिए उनके विवरण संकलित किए जा रहे हैं। 

डीएम ने बताया कि इसी क्रम में सभी जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि उनके परिचित या परिजन यदि सूडान में फंसे हुए हैं तो उनके परिवार के समस्त सदस्यों के नाम पासपोर्ट नंबर और सूडान में संपर्क मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर तथा यदि व्यक्ति की लोकेशन या पूर्ण पता संभव हो तो वह डीएम नैनीताल के दूरभाष नंबर 05942- 235343, इसके अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 9411188666 तथा ईमेल  आईडी [email protected] पर भेज सकते हैं।

बताया की सूडान में फंसे भारतीयों की सूचना संकलित कर उन्हें स्थानीय आयुक्त उत्तराखंड के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी। जिससे सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल देशवासी हेतु एंबेसी के माध्यम से आवश्यक सहायता सहयोग प्राप्त होगा।

 

संबंधित समाचार