हल्द्वानी: प्लॉट का एडवांस पैसा दिया, अब उपभोक्ता परेशान
हल्द्वानी, अमृत विचार। आरटीओ रोड निवासी तारा सिंह रावत पुत्र राम सिंह रावत ने प्लॉट विक्रेता के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने छड़ायल नयाबाद निवासी सुरेश सिंह बिष्ट पुत्र बीएस बिष्ट से 2608.5 वर्ग फीट जमीन 889 रुपये प्रति वर्ग के हिसाब से ली थी, जिसका कुल मूल्य 2318956.5 रुपये तय हुआ।
इसमें 10,50000 रुपये एडवांस दिया गया है। मार्च में विक्रेता ने उक्त भूमि की रजिस्ट्री करने का वादा किया था। विक्रेता ने रजिस्ट्री में अड़चन आने पर अप्रैल में इस कराने की बात कही। 19 अप्रैल को जब इस संबंध में सुरेश सिंह को कॉल किया गया, तो उसका फोन बंद आया। उनके परिचित प्रकाश जोशी से पता चला कि की वह फोन स्विच ऑफ कर कुछ दिनों से लापता है। उन्होंने विक्रेता से एडवांस में दिया गया पैसा वापस लौटाने की मांग की है।
