Lucknow Kanpur Highway पर Unnao में हाइवे पर महिला विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य की कार के फटे टायर, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव हाईवे पर महिला विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य की कार के फटे टायर।

उन्नाव हाईवे पर महिला विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य की कार के फटे टायर। लखनऊ-कानपुर हाइवे स्थित नवाबगंज में लखनऊ से आगरा जाते समय हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पांव फूले। पुलिस ने दूसरी कार से भेजा।

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ से आगरा स्थित अपने आवास जाते समय प्रदेश सरकार में महिला विकास मंत्री बेबी रानी मौर्या की कार के बाईं ओर के दोनों टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गए। जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और चालक ने गाड़ी नियंत्रित की। जिससे मंत्री व उनके पति बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंत्री को दूसरे वाहन से घर भेजा और वाहन मरम्मत कराने को भेजा। मंत्री के घर निकलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। 

प्रदेश सरकार की महिला विकास मंत्री बेबी रानी मौर्या अपने पति के साथ लखनऊ से आगरा स्थित आवास जा रही थीं। अभी उनकी कार लखनऊ-कानपुर हाइवे स्थित नवाबगंज नहर पुलिय़ा के पास अचानक उनकी कार के बाईं ओर के दोनों टायर तेज आवाज के साथ फट गए। जिससे कार लहराकर डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि, चालक बबलू ने किसी तरह गाड़ी किनारे लगाई और मंत्री व उनके पति बाल-बाल बचे।

इसकी सूचना मंत्री के साथ चल रही स्कार्ट ने अजगैन कोतवाली पुलिस को दी। मंत्री की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि सबके सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। सूचना पर कोतवाल वीके मिश्रा आनन-फानन मौके पर पहुंचे औऱ मंत्री व उनके पति को दूसरे वाहन से आगरा रवाना किया। साथ ही सिपाही अनूप द्विवेदी को उनकी कार सही कराने को छोड़ दिया।

संबंधित समाचार