लालकुआं: नौकरी से लौट रहे युवक पर नशेड़ियों ने हमला कर सिर फोड़ डाला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। लालकुआं क्षेत्र के बजरी कम्पनी में। अपने घर जा रहे एक युवक पर नशेड़ियों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। राहगीरों ने उसे तत्काल ही उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा घटना की मौखिक जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल मामले में अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई।

बताते चलें कि लालकुआं मैन बजार स्थित एक किराने की दुकान पर काम कर अपने घर को जा रहे युवक राहुल कुमार एवं उसके भाई पर अज्ञात नशेड़ी किस्म के युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में राहुल बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके सिर में गम्भीर चोटें आई हैं, घायल राहुल को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल भेजा गया। इधर पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस की 112 सेवा को दे दी है। फिलहाल पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तक कोई तहरीर कोतवाली लालकुआं में नहीं दी गई है।

 

संबंधित समाचार